आगरालीक्स…आगरा में भी रौद्र रूप में आने लगी यमुना. वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग. किनारे बसी कॉलोनियों में मुनादी कराकर किया जा रहा अलर्ट
दिल्ली में अपने रौद्र रूप में बह रही यमुना नदी अब धीरे—धीरे मथुरा के बाद आगरा में भी रौद्र रूप में आने लगी है. हर दिन यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. प्रशासन पहले से ही अलर्ट है और यमुना किनारे बसी कॉलोनियों, गांवों में भी मुनादी कराकर अलर्ट किया जा रहा है. माना जा रहा हे कि आज रात तक यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल तक पहुंच सकता है. इधर लंबे समय बाद यमुना को लबालब देखने के लिए घाटों पर लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है.
शुक्रवार सुबह यमुना का जलस्तर 492.80 फीट था जबकि लो फ्लड लेवल 495 फीट है. गोकुल बैराज से 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसके बाद आज रात को यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल तक पहुंचा सकता है. लोगों से अपील की जा रही है कि यमुना किनारे न जाएं. सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस भी गश्त कर रही है.