आगरालीक्स…Agra Flood Update.. आगरा में बाढ़ का ताजा अपडेट, बल्केश्वर मंदिर के सामने वाले मार्ग पर यमुना का जल पहुंचा, कई कॉलोनी डूबी, जिला प्रशासन ने जारी किया दोपहर तीन बजे का अपडेट देखें।
आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में कैलाश गांव, दयालबाग की अमर विहार, बल्केश्वर की कॉलोनियों में पानी पहुंच गया है। वहीं, लगातार जलस्तर बढ़ने से नाले बैक मारने लगे हैं, इसके कारण सोमवार सुबह बेलनगंज के रास्ते में भी पानी पहुंच गया। यमुना किनारा मार्ग पर कामाख्या देवी मंदिर के सामने रेलवे पुल के नीचे भी पानी भर गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए ताजा अपडेट के अनुसार, पानी का बहाव और स्तर दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं।
गौकुल बैराज से छोड़ा गया 1.63 लाख क्यूसिक पानी
जिला प्रशासन के ताजा अपडेट के अनुसार, गौकुल बैराज, मथुरा से आगरा के लिए 1.63 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है इससे कुछ घंटे बाद जलस्तर और बढ़ सकता है। सोमवार दोपहर तीन बजे तक आगरा में यमुना का जलस्तर 501.04 फीट है, यह लगातार बढ़ रहा है और 15 साल पहले 2010 में आगरा में 500 फीट तक यमुना का जलस्तर पहुंचा था वह रिकार्ड भी टूट गया है।
आगरा में 8 सितंबर को सुबह आठ बजे
यमुना का जलस्तर 500.80 फीट 152.650 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
यमुना का जलस्तर 500.95 फीट 152.690 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आगरा में आगरा में आज 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे
यमुना का जलस्तर 500.95 फीट 152.690 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आगरा में आगरा में आज 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे
यमुना का जलस्तर 501.04 फीट 152.720 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आगरा में बाढ़
आठ सितंबर 2025 को यमुना का जलस्तर 500.80 फीट
2023 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 499.60 फीट
2010 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 500 फीट
1978 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 508 फीट