आगरालीक्स …..आगरा में यमुना का जलस्तर दोबारा बढ़ने लगा है, खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना, गौकुल बैराज से 99 हजार क्यूसेक छोड़ा गया पानी।

आगरा में यमुना का जलस्तर 499.2 फीट तक पहुंच गया था, इसके बाद यमुना के जलस्तर में लगातार कमी होती गई। यमुना का जलस्तर मंगलवार सुबह 494.2 फीट तक पहुंच गया। जबकि आगरा में खतरे का निशान 495 फीट पर है। सुबह 10 बजे के बाद से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है।
करीब आधा फीट बढ़ा जलस्तर
मंगलवार को ही आठ घंटे में यमुना का जलस्तर करीब आधा फीट बढ़ गया। शाम छह बजे आगरा में यमुना का जलस्तर 494.7 फीट तक पहुंच गया, इसके साथ ही गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा जा रहा पानी भी बढ़ गया है। अब 99 हजार क्यूसेक पानी आगरा के लिए छोड़ा जा रहा है। इससे यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।