आगरालीक्स… नया साल 2023 शादी-विवाह के लिहाज से शुभ। सूर्य, गुरु, चंद्रमा के शुभ होने से 51 शुभ मुहूर्त। पांच अनबूझे मुहूर्त। जानिये तिथियां।

नये साल में खूब बजेगा बैंड-बाजा

श्री गुरु ज्योतिष संस्थान और श्री गुरु रत्न भंडार के स्वामी ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक वर्ष 2023 में सहालग की धूम रहेगी। बैंड-बाजा बारात जमकर निकलेंगे। इस साल 56 विवाह के मुहूर्त निकल रहे हैं।
51 शुभ और पांच अनबूझे मुहूर्त का योग
इनमें से 51 विवाह मुहूर्त सूर्य, गुरु और चंद्रमा के शुभ होने से हो रहे हैं। इसके साथ ही पांच अनबूझे मुहूर्त भी हैं, जिनमें कुंडली मिलान, विवाह निकलवाने की जरूरत नहीं होती, यह स्वयं सिद्ध मुहूर्त होते हैं।
वर्ष 2023 के शुभ मुहूर्त
जनवरी माह- 19, 25, 27 और 28 जनवरी
फरवरी माह- 01, 06, 07, 08, 09, 10, 16, 17, 22 और 26 फरवरी।
मार्च माह- 09 मार्च।
मई माह- 03 04, 07, 09, 10, 11, 12, 17, 21, 26, 27, 28, 29, 30 मई।
जून माह- 03, 05, 06, 07, 08, 11, 12, 22, 23, 25, 28 जून।
नवंबर माह- 24, 37, 28, एवं 29 नवंबर।
दिसंबर माह- 03, 04, 07, 08, 09, दिसंबर
अनबूझे-अनपूछे मुहूर्त
-26 जनवरी-2023 वसंत पंचमी।
-21 फरवरी-2023 फुलेरा दौज।
-22 अप्रैल-2023 अक्षय तृतीया।
-27 जून-2023 भड़ली नवमी।
-23 नवंबर -2023 देवउठान एकादशी।
गुरु उदय और अस्त
31 मार्च 2023 को अस्त होंगे
30 अप्रैल2023 को उदय होंगे