आगरालीक्स…लो जी, कमला नगर में फिर एक और सड़क धंस गई. चार फीट गहरा गड्ढा हो गया. सपा नेता ने सीढ़ी लगाकर दिखाई गहराई.
आगरा के कमला नगर में कुछ दिन पहले कर्मयोगी एंक्लेव वाले रास्ते पर सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया था और अब एक और सड़क धंस गई है. यहां चार फीट तक गहरा गड्ढा हो गया है. गड्ढा कितना गहरा है इसे दिखाने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता नितिन कोहली सीढ़ी लगाकर उसके अंदर उतरे. उन्होंने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा. कमला नगर में हुए इस गहरे गड्ढे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है. सपा नेता नितिन कोहली यहां पहुंचे और उन्होंने सीढ़ी लगाकर अंदर उतरकर उसकी गहराई दिखाई. इसे पाताल लोक का रास्ता बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं हुई हैं. सड़क बनाते समय मानकों का पालन नहीं किया गया और गिट्टी का भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया. सपा नेता ने कहा कि कुंछ दिन पहले कर्मयोगी एंक्लेव के पास भी बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था. बताया जाता है कि कमला नगर क्षेत्र में जहां यह गड्ढा हुआ है वहां एक साल पहले जनकपुरी आयेाजन के तहत विकास कार्य कराए गए थे.