Tuesday , 21 January 2025
Home आगरा Agra News: You will soon travel by metro in Agra. Metro will run between six stations…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: You will soon travel by metro in Agra. Metro will run between six stations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आप जल्द करेंगे मेट्रो में सफर. छह स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो. गुरु का ताल से सिकंदरा तक बैलेंस एलिवेटेड सेक्शन हेतु टेंडर प्रक्रिया भी जारी…

आगरावासियों को सार्वजनिक यातायात का सबसे सुगम एवं सुरक्षित साधन प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन तेज गति के साथ आगरा मेट्रो रेल परियोजना का विकास कर रहा है। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा तक क्रियान्वित होने वाली परियोजना के पहले कॉरिडोर में 13 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं, जिनमें से 6 एलिवेटेड स्टेशन और 7 भूमिगत स्टेशन हैं। प्रथम कॉरिडोर में 6 किमी प्राथमिकता वाले सेक्शन में सिविल निर्माण कार्य पूरा हो गया है और ट्रेन परीक्षण सफलतापूर्वक शुरू हो गया है।

2023 में उपलब्धियां
प्रायोरिटी कॉरिडोर के सभी 6 स्टेशनों के सिविल कार्यों का समापन: प्राथमिकता गलियारे पर 3 एलिवेटेड स्टेशन और 3 भूमिगत स्टेशन
तीन टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) टीबीएम यमुना, टीबीएम गंगा और टीबीएम शिवाजी के जरिए लगभग 11 महीने के रिकॉर्ड टाइम में प्रायोरिटी कॉरिडोर में सुरंग निर्माण कुशलतापूर्वक हुआ पूर्ण।
6 फरवरी 2023 को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा टीबीएम यमुना को लॉन्च किया गया।
मार्च, 2023 में पहली मेट्रो ट्रेन आगरा मेट्रो डिपो पहुंची। डिपो में टेस्ट ट्रैक पर ट्रेन की टेस्टिंग की हुई शुरुआत।
जुलाई, 2023 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेन लाइन पर आगरा मेट्रो ट्रेन के हाई स्पीड ट्रायल की शुरुआत हुई।
भूमिगत भाग में मेट्रो ट्रेन की टेस्टिंग की शुरुआत।
समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता वाले हिस्से को पूरा करने के लिए अंडरग्राउंड स्टेशन की फिनिशिंग का काम तेज गति का साथ किया जा रहा है।
शेष भूमिगत खंड पर काम तेज गति से चल रहा है, इस भाग
में टनल निर्माण हेतु चौथी टीबीएम सफलतापूर्वक लॉन्च कर दी गई है।

नया साल, नई उम्मीदें: 2024
शहरवासियों हेतु ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन तक 6 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड में जल्द शुरू होगी यात्री सेवा।
गुरु का ताल से सिकंदरा तक बैलेंस एलिवेटेड सेक्शन हेतु टेंडर प्रक्रिया जारी। जल्द ही इस भाग में निर्माण कार्य शुरू होगा।
आगरा के लोगों को आने वाले वर्ष में विश्व स्तरीय मेट्रो रेल प्रणाली मिलेगी। मेट्रो ट्रेनें अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं और आगरा के लोगों को एक बेहतरीन यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Private Bus Collide on Yamuna Expressway in Agra, 12 injured#Agra

आगरालीक्स…. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, आगे चल रही...

बिगलीक्स

Agra News : Male infertility cases increases in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में पुरुषों में बांझपन की समस्या तेजी...

बिगलीक्स

Agra News : Adani Group entry in Agra for Rooftop Solar Power Plant#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में अडानी ग्रुप ने अपना वेयर हाउस...

बिगलीक्स

Agra News : Brain stroke cases increases in Agra#Agra

आगरालीक्स …आगरा में ब्रेन स्ट्रोक के मरीज भी बढ़ गए हैं, ब्रेन...