आगरालीक्स…आगरा में युवा कपड़ा व्यापारी ने किया सुसाइड. कमरे में पंखे पर लटका मिला शव. पत्नी बच्चों को लेकर गई हुई थी जयपुर
आगरा के एक युवा कपड़ा व्यापारी ने सुसाइड कर लिया है. मृतक व्यापारी का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है. उसकी पत्नी बच्चों को लेकर जयपुर रिश्तेदारी में एक गमी में गई हुई थी. कपड़ा व्यापारी के सुसाइड से परिजनों में कोहराम मच गया है. हालांकि अभी तक सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
सुभाष बाजार में है वीर लहंगा नाम से फर्म
मृतक व्यापारी का नाम 31 वर्षीय रविंद्र कुमार बताया गया है. रविंद्र कमला नगर के बल्केश्वर स्थित अनुराग नगर के रहने वाले हैं. इनकी सुभाष बाजार में वीर लहंगा नाम से फर्म है. इनका रेडीमेड लहंगों का काम है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.