Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Young gynecologist Dr. Niharika Malhotra selected as the most prestigious Rising Gynecological Star of India…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Young gynecologist Dr. Niharika Malhotra selected as the most prestigious Rising Gynecological Star of India…#agranews

240

आगरालीक्स…आगरा के चिकित्सक दंप​ति को पिछले 10 साल से ग्रीन सर्टिफिकेट दिया जा रहा है, इस बार बेटी को चुना गया राइजिंग गायनी स्टार ऑफ इंडिया

धरती को भावी पीढ़ियों के रहने लायक बने रहने देने के लिए आगरा के चिकित्सक दंपति अभूतपूर्व काम कर रहे हैं। वे साल दर साल पेड़ लगाते जा रहे हैं और लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके प्रयासों को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। वहीं उनकी बेटी के नाम एक बड़ी उपलब्धि रही है। एपीजे सत्या एंड सरवन ग्रुप की ओर से 10वें ऑल इंडिया आब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजी (आईओजी) डॉ. सत्य पाल अवॉर्ड 2023—24 का आयोजन दिल्ली के होटल ली मेडिरीन विंडसर पैलेस में 10 और 11 फरवरी को किया गया। इसमें डॉ सत्य पॉल ग्रीन सर्टिफिकेट आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल और रेनबो आईवीएफ के निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा और डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा को दिया गया।

डॉ. सत्य पॉल आईओजी अवार्ड देश के बेहद प्रतिष्ठित अवार्ड हैं जो नए एवं क्रांतिकारी क्लीनिकल अध्ययनों, शोध पत्रों को आईओजी जर्नल में प्रकाशित करने के लिए हर वर्ष देश के अलग—अलग हिस्सों से चिकत्सकों को आमंत्रित कर सर्वश्रेष्ठ लेखों के लिए दिए जाते हैं। आगरा के डॉ. जयदीप और डॉ. नरेंद्र को यह अवॉर्ड लगातार 10 वीं बार दिया गया है। चिकित्सक दंपति को यह सम्मान यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बामा, बर्मिंघम के डॉ. रिकॉर्डो अजीज ने प्रदान किया। दोनों ही वरिष्ठ चिकित्सकों की एडिटोरियल बोर्ड ऑफ आईओजी में भी अहम भूमिका रही है।
वहीं इसी सम्मेलन के अंतर्गत डॉ. जयदीप और डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा कीं बेटी एवं युवा गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. नीहारिका मल्होत्रा को सबसे प्रतिष्ठित राइजिंग गायनी स्टार ऑफ इंडिया इन आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी एपीजे स्कूल की वाइस चांसलर सुष्मा बर्लिया द्वारा दिया गया। बता दें कि डॉ. नीहारिका मल्होत्रा फॉग्सी यंग टेलेंट कमेटी कीं चेयरपर्सन भी रही हैं और समय—समय पर उनके लेख प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल्स में प्रकाशित किए जाते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!