आगरालीक्स…आगरा में जमीन विवाद में छोटे भाई की पीट—पीट कर हत्या. पारिवारिक झगड़े ने ली जान..आरोपी बड़ा भाई फरार
आगरा में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट—पीट कर हत्या कर दी. पारिवारिक झगड़े में यह वारदात हुई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इधर आरोपी बड़ा भाई मौके से फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
घटना थाना एत्माद्दौला अंतर्गत नुनिहाई लिंक रोड का है. रहने वाले बड़ा भाई साहब सिंह और छोटा भाई रागेंद्र सिंह पुत्रगण तेज सिंह का परिवार रहता है. परिवार में लंबे समय से जमीन का बंटवारा न होने से दोनों के बीच तनाव चल रहा था. परिजनों का आरोप है कि शनिववार रात डेढ़ बजे साहब सिंह ने रागेंद्र के घर का दरवाजा खटखटाया. जब रागेंद्र ने दरवाजा खोला तो बाहर पहले से कई लोग थे. रागेंद्र की बेटी ने बताया कि ताऊ और उनके साथ आए लोगों ने पापा को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया जिससे वो बेहोश हो गए. घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां से जिला अस्पताल की इमरजेंसी भेजा गया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इधर सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी साहब सिंह और उसका परिवार घर छोड़कर फरार है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. लोगों के अनुसार दोनों भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर पहले भी कई बार मारपीट और विवाद हो चुका था.