आगरालीक्स…आगरा में गुंडागर्दी का वीडियो. 12-15 युवकों ने मामूली विवाद पर मचाया उत्पात. जो आया सामने उसे पीटा, घर के आगे रखी बाइक, कूलर उठाकर फेंकी….
सरेआम गुंडागर्दी का नजारा लोगो ंने अक्सर फिल्मों में ही देखा होगा लेकिन आगरा में आज कुछ युवकों ने गुंडागर्दी का सचमुच का नजारा लोगों को दिखा दिया. मामूली विवाद के बाद 12-15 युवकों ने अपने सामने आए हर किसी को पीटना शुरू कर दिया. घर के आगे रखी बाइक, कूलर सहित सभी सामान को उठाकर फेंक दिया. दहशत में लोग घर में बंद हो गए. आरोप है कि दबंगो ंने तमंचे के दम पर गुंडई का आरोप लगाया है.
ये है पूरा मामला
मामला ट्रांस यमुना काॅलोनी फेस 2 का है. यहां के शिव शक्ति पार्क में रहने वाले नवीं क्लास के पांच छात्र कोचिंग जाने के लिए दुर्गा नगर जा रहे थे. आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और बाइक सही चलाने को लेकर हड़काने लगे. इस पर आरोपी युवकों ने सभी छात्रों को बुरी तरह से पीट डाला.
चोटिल छात्रों ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बताया जाता है कि इस दौरान दबंग करीब डेढ़ दर्जन युवक छात्रों के मोहल्ले मे ंपहुंच गए. यहां उन्होंने उत्पात मचाना शुरू कर दिया. जो सामने आया उसे पीटना शुरू कर दिया. दुकानेां, मकानों पर पथराव किया और बाहर खड़ी गाड़ियों को उठाकर पटक दिया. बिजली के मीटरों को तोड़ दिया. घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है.