आगरालीक्स…आगरा में दोस्तों के बीच ‘मौत का खेल’ 10 मिनट में तीन क्वार्टर शराब पीने की लगी शर्त. एक की मौत…
आगरा में दोस्तों के बीच मौत ऐसा खौफनाक खेल खेला गया जिसमें एक दोस्त की जान चली गई. दोस्तों के बीच 10 मिनट के अंदर तीन क्वार्टर शराब पीने की शर्त लगी. इसमें शरात पीते ही एक व्यक्ति की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोस्तों ने उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपये भी निकाल लिए. पुलिस ने शर्त लगाने वाले युवकों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.
ये है पूरा मामला
मामला ताजगंज क्षेत्र का है. धांधूपुरा में रहने वाले जय सिंह 8 फरवरी को ई—रिक्शा की किस्त जमा करने के लिए घर से निकले थे. परिजनों के अनुसार उनके पास 60 हजार रुपये थे. जय सिंह के भाई सुखवीर सिंह निवाीस डौकी के पास एक परिचित का फोन आया कि जय सिंह बेहोशी की हालत में शिल्पग्राम के पास पड़ा हुआ है. इस पर वो वहां पहुंच गए और उसे नजदीक के एक अस्प्ताल में भर्ती कराया. यहां से जय सिंह को एसएन इमरजेंसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले में जय सिंह ने थाने में तहरीर देकर दो दोस्तों के खिलाफ शराब पिलाने और उसके पास से 60 हजार रुपये निकाल ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है. बताया गया कि जय सिंह अपने दोस्त भोला और केशव के साथ था. तीनों में शर्त लगी कि जो 10 मिनट में तीन शराब के क्वार्टर पी लेका उसे शराब के पैसे नहीं देने पड़ेंगे. इस पर जय सिंह ने शराब पी ली जिससे उसकी मौत हो गई.