आगरालीक्स…आगरा में युवाओं को एआई का सही उपयोग करना सिखाएंगे इस्कॉन के अमोघ लीला प्रभु. 11 अप्रैल को सूरसदन में एआई, सोल एंड फ्यूचर ऑफ ह्यूमन्स पर होगा यूथ फेस्ट…आप भी ले सकते हैं भाग
भौतिकवाद के प्रभाव और गिरते नैतिक मूल्यों के युग में इस्कॉन के अमोघ लीला प्रभु गीता के आधार पर युवाओं को एआई के सही उपयोग का पाठ पढ़ाएंगे। इसके लिए 11 अप्रैल को इस्कॉन द्वारा सूरसदन में शाम 4 से 7 बजे तक एआई, सोल एंड फ्यूचर ऑफ ह्यूमन्स विषय पर वार्षिक यूथ मेगा फेस्ट आरम्भ 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 15 से 35 वर्ष के लगभग दो हजार युवा भाग लेंगे।इस सम्बंध में आज कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम का योजन किया गया। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि पहले युवा अपनी निजी समस्याओं का समाधान अपने बड़े बुजुर्गों या वरिष्ठों से लेते थे, जहां उन्हें भावनात्मक सहयोग के साथ उनकी परिस्थिति और मनोस्थिति को ध्यान में रखते हुए समस्या का हल मिलता थे। परन्तु आज के युवा अपनी समस्याओं के लिए एआई पर निर्भर हो गए हैं जहां उन्हें परिस्थिति के अनुसार नहीं बल्कि एक सामान्य समाधान मिलता है। जो बहुत हानिकारक साबित सकता है। आज के बच्चे छोटी-चोटी गणना, सामान्य पत्र लिखने के लिए भी एआई पर निर्भर हो रहे हैं।
कई लोगों के पास कोई बात करने वाला नहीं तो वह आई के साथ अपनी भावनाओं के शेयर कर रहे हैं। तकनीक का उपयोग करना ठीक है परन्तु उस पर पूरी तरह निर्भर होना घातक है। इसी विषय पर 11 अप्रैल को आईआईएम के फैकल्टी एचजी अमोघा लीला प्रभु गीता को आधार बनाते हुए युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। जो युवा कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं वह 8958982047, 9520664649 पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस अवसर पर कीर्तन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरैजा, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, शाश्वत नंदलाल दास आदि उपस्थित थे।