आगरालीक्स…प्यार में नाकाम प्रेमी ने चुनी मौत. शादी से इनकार करने पर गेस्ट हाउस में प्रेमिका के दुपट्टे से लगाई फांसी. शव देख प्रेमिका की निकल गई चीख….प्रेमिका ने पुलिस को बताया…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में प्यार में नाकाम एक प्रेमी ने प्रेमिका के सामने ही मौत चुन ली. वह प्रेमिका से शादी करने की जिद कर रहा था, लेकिन प्रेमिका ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद युवक ने बाथरूम में जाकर प्रेमिका के दुपट्टे को ही फांसी का फंदा बना लिया और उस पर झूल गया. प्रेमिका ने जब युवक को फांसी पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए और चीख निकल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती व गेस्ट हाउस के मैनेजर को थाने ले आई. यहां युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे पानी में नशीली दवा पिला दी जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसने खुदकुशी कर ली.

शुक्रवार दोपहर का मामला
फिरोजाबाद के संतोष नगर का रहने वाला 23 वर्षीय अजय कुमार लेडीज टेलर था. वह शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एटा रोड स्थिति पीतांबरा गेस्ट हाउस पर अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा था और यहां एक कमरा लिया. चार बजे करीब युवती की चीख पर स्टाफ के लोग कमरे में पहुंचे तो यहां कमरे से अटैच्ड बाथरूम में अजय का शव शावर पर दुपट्टे से लगे फंदे से लटका हुआ था.
पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि युवक उसके साथ शादी करने की जिद कर रहा था लेकिन विजातीय होने के कारण् उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. शुक्रवार दोपहर को अजय ने उसे मिलने के लिए बुलाया. युवक फोनपर मरने की बात कर रहा था जिस पर युवती उससे मिलने के लिए आ गई. युवती ने बताया कि टूंडला के रास्ते में वह बार—बार शादी करने की बात कर रहा था लेकिन जब उसने मना किया तो वह बाइक खड़ी करके कोटला चुंगी के ओवरब्रिज से कूदने की कोशिश करने लगा. वहां उसे किसी तरह रोका. वह बुरी तरह से डर गई थी जिसके बाद वह गेस्ट हाउस पहुंचे. यहां भी उसने शादी करने की बात कही और न करने पर मरने की बातें कर रहा था. जब उसने इंकार कर दिया तो इसी बीच अजय ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया.
युवती ने बताया कि जब उसकी नींद टूटी तो अजय कमरे में नहीं था. वह बाथरूम पहुंची तो वहां उसका शव फंदे पर लटका मिला था. इस मामले में पुलिस का कहनाह है कि युवक और युवती के परिवार वालों को बुलाया है. पूछताछ की जा रही है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. गेस्ट हाउस मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है.