आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में ढाबे में खाना खाते समय युवकों में विवाद के बाद मारपीट, फायरिंग, ढाबा संचालक के पैर में लगी गोली।
आगरा के अर्जुन नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में जब्बार उस्मानी का चाचा ढाबा है, नीचे ढाबा है और पहली मंजिल पर ढाबा संचालक जब्बार उस्मानी परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात को ढाबे पर लोग खाना आ रहे थे, इसी दौरान खाना खा रहे युवकों का वहां मौजूद अन्य युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट होने लगी। ( Agra News: Youth open fire on Dhaba owner, injured, Video)
फायरिंग से फैली दहशत, संचालक घायल
मारपीट होने पर ढाबा संचालक जब्बार भी आ गए, इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर कई राउंड फायरिंग कर दी इससे दहशत फैल गई। एक गोली ढाबा संचालक जब्बार के पैर में लग गई। जब्बार ने फायरिंग करने वाले तीन युवकों में से एक को दबोच लिया, आस पास के लोग भी आ गए और उन्होंने युवक से पिस्टल छीन ली। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया है। जबकि ढाबा संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।