आगरालीक्स…आगरा में बच्चा चोर के शक में युवकों को बेरहमी से पीटा, मुंडवा दिए सिर. वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी पुलिस
आगरा के थााना शाहगंज क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह में कई युवकों को भीड़ ने पकड़कर पहले बेरहमी से पीट डाला और फिर उनके सिर मुंडवा दिए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यहां का है मामलामामला थाना शाहगंज के शिव नगर राधे वाली गली का है. यहां बच्चा चोर की अफवाह फैलने पर हंगामा हो गया. शक के आधार पर भीड़ ने कई युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर डाली. यही नहीं उनके सिर भी मुंडवा दिए और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की. पुलिस का कहना है कि वीडियो कबका है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोर गिरोह की अफवाहें फैल रही थीं. इसी शक केे आधार पर युवकों को पकड़ा गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पकड़े गए युवक किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल थे या नहीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.