Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Nigam election 2017: Holiday on 22 november for voting
बिगलीक्स

Agra Nigam election 2017: Holiday on 22 november for voting

105

आगरालीक्स …आगरा में नगर निगम चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है, 22 नवंबर को मतदान के दिन सामूहिक अवकाश रहेगा, 16 पहचान पत्र से वोट डाल सकेंगे, वोट डालने के लिए प्रलोभन देने पर कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया है कि मतदान वाले दिन 22 नवम्बर 2017 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा साथ ही दुकानों एवं वाणिज्यक अधिष्ठानों में बन्दी दिवस घोषित किया गया है। मतदान के लिए पहचानपत्र के रुप में 16 पहचानपत्रों में से किसी एक को दिखाना अनिवार्य होगा। पहचान पत्रों में भारत निर्वाचान आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचानपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचानपत्र, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटोयुक्त पहचानपत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/पोस्ट आफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त सम्पत्ति सम्बन्धी मूल अभिलेख यथा-पट्टा विलेख, रजिस्ट्रीकृत डीड आदि, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख यथा-भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन आदि, फोटोयुक्त स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पहचानपत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेन्स, फोटोयुक्त शारीरिक रुप से अशक्त होने का प्रमाणपत्र, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्र्तगत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, सांसदों, विधायाकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गये सरकारी पहचानपत्र, राशनकार्ड आदि।
उप निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया है कि पहचानपत्रों में दिये गए दस्तावेज जो परिवार के मुखिया के पास ही उपलब्ध होते है, वे उक्त परिवार के दूसरे सदस्यों की पहचान के लिए भी वैध माने जाएगें, बशर्तें कि सभी सदस्य एक साथ आते है और उन सदस्यों की पहचान परिवार के मुखिया द्वारा की जाती है।

उडन दस्ते बनाए गए
नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से नकद धनराशि के वितरण की शिकायतें प्राप्त होती रही है जिससे निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियोें के मध्य तनाव की भी स्थिति उत्पन्न होने की सम्भावना रहती है और इस प्रकार की सभी घटनाओं का सीधा प्रभाव निर्वाचन की शुचिता एवं निष्पक्षता पर पड़ता है। उपरोक्त सभी घटनाओं पर पैनी नजर रखे जाने हेतु उड़न दस्ते का गठन किया गया है।
उड़न दस्ते वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करेंगे तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु संचरण किये जा रहे नकदी धन के जब्ती हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। जिन जनपदों में मतदान समाप्त हो जएगा, वहाँ मतदान की समाप्ती के तुरन्त पश्चात चेकिंग की कार्यवाही बन्द कर दी जाएगी। यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में रु0 2.00 लाख से अधिक नकदी पायी जाती है, उसका कोई भी अभिलेख नहीं प्रस्तुत किया जाता है और संदेह का पर्याप्त आधार है कि इसका प्रयोग मतदाताओं को रिश्वत देने में किया जा सकता है तो उक्त धनराशि को जब्त कर लिया जाएगा और संबंधित प्रावधानों के अधीन कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही की सूचना आयकर विभाग को भी दी जायगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से...

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR lodge against Hydra driver in Raja Ki Mandi accident case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में राजा मंडी चौराहे पर मेट्रो के काम में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Patient & four other stuck in Hospital Lift in Agra, Rescued

आगरालीक्स ,,Agra News”आगरा के हॉस्पिटल में लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे...

error: Content is protected !!