Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: Nurses caring for Corona patients honored in Rainbow Hospital#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra: Nurses caring for Corona patients honored in Rainbow Hospital#agranews

325

आगरालीक्स…आगरा में कोविड मरीजों की देखभाल करने में जुटे नर्सेज का हुआ सम्मान. अपनों ने मुंह मोड़ा, नर्सेज ने साथ न छोड़ा

कोरोना काल में संक्रमण के डर से जब अपने भी मुंह मोड़ रहे हैं और पड़ौसी भी मदद नहीं कर पा रहे हैं तब यही एक समुदाय है जो आपके लिए दिन-रात एक कर रहा है। आज जब हर ओर निराशा छाई है, कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है, दुश्मन भी अदृश्य है तब हमारे हजारों-लाखों महिला-पुलिस नर्स मरीजों की सेवा को धर्म मानते हुए मजबूत ढाल की तरह खडे़ हैं। यह कहना है रेनबो हाॅस्पिटल कीं प्रमुख डा. जयदीप मल्होत्रा का।
हर साल 12 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस दिवस मनाया जाता है, जो नर्सेज को उनकी सेवा के बदले शुक्रिया कहने का दिन है। रेनबो हाॅस्पिटल और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में इस दिन नर्सेज को सलाम किया गया। अलग-अलग वर्गों में प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि एक भयंकर महामारी के बीच इस बार अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस एक खास महत्व रखता है। नर्स अस्पतालों, क्लीनिकों की रीढ़ की हड्डी होती हैं और इस बार तो वे महामारी के विषम हालातों में भी अपनी जान जोखिम में डालकर महीनों से कोविड-19 के लाखों मरीजों की देखभाल कर रही हैं। रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि कोरोना काल में जब अपने भी काम नहीं आ पा रहे हैं तो डाॅक्टर और नर्स ही हैं जो अपनी जान जोेखिम में डालकर सेवा में जुटे हैं। इन हालातों में अगर हो सके तो उन्हें सलाम करें। मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम कीं निदेशक डॉ नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि यह नर्सेज को उनकी सेवा के बदले सलाह कहने का दिन है। मल्होत्रा नर्सिंग होम में आज नर्सेज को सम्मानित किया गया। रेनबो आरोग्यम आईसीयू प्रभारीं डा. पायल सक्सेना ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस उनके प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक शानदार अवसर है। डॉ सरिता दीक्षित ने नर्सेज को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट सुमन धंटोलिया, नर्सिंग सुपरवाइजर निकिता यादव सिंघल, इनफेक्शन कंट्रोल नर्स निशि बिहारी, एचआर प्रबंधक लवकेश गौतम, मार्केटिंग मैनेजर केशवेंद्र सिसौदिया, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।

नर्सेज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन
रेनबो आईवीएफ के डा. केशव मल्होत्रा ने बताया कि हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1820 में इसी दिन फ्लोरेंस नाइटेंगिल, दुनिया की सबसे प्रसिद्ध नर्स का जन्म हुआ था। वह एक इंग्लिश नर्स, एक समाज सुधारक और एक स्टेटस्टिशन थीं, जिन्होंने आधुनिक नर्सिंग के प्रमुख स्तंभों की स्थापना की।

सेवा के बदले इन्हें मिला सम्मान
एंपलाई आॅफ द मंथ पुरस्कार बली मोहम्मद, ब्रजमोहन और गंगोत्री को, एंपलाई आॅफ द ईयर का खिताब अजय कुमार सैनी, राममूर्ति और राहुल कुमार जैन को, बेस्ट न्यू कमर नेहा यादव को, ग्रूमिंग अवार्ड जयश्री और अनामिका को और फ्लोरेंस नाइटेंगिल सम्मान निशि बिहारी के नाम रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!