Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: One corona positive in every 6 minutes…one death & 242 record positive on 14 April 2021
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra: One corona positive in every 6 minutes…one death & 242 record positive on 14 April 2021

158

आगरालीक्स…आगरा में कोरोना का कहर. हर 6 मिनट में एक पॉजिटिव. बुधवार को एक मौत के साथ 242 संक्रमित मिले जो सबसे बड़ा रिकॉर्ड

तेजी से चपेट में ले रहा कोरोना
आगरा में कोरोना का कहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक हर रोज कोरोना के रिकॉर्ड टूट रहे हैं. बुधवार को 242 कोरोना संक्रमित मिले हैं इसके अलावा एक की मौत भी हुई है. आगरा में ये रिकॉर्ड है. इसके अलावा आगरा में इस समय एकिटव केस 1070 तक पहुंच गए हैं जो कि पिछले छह महीनों के बाद सबसे अधिक हैं.

पिछले 14 दिनों में बिगड़ी स्थिति
बात अगर पिछले 14 दिनों से की जाए तो आगरा में हर रोज हर छह मिनट में एक कोरोना पॉजिटिव मिल रहा है. और ये रफ्तार तेज होती ही जा रही है. रिकवरी प्रतिशत जो कि पिछले महीने 98.26 तक पहुंच गई थी वो 14 दिनों में ही दस प्रतिशत तक गिरकर 89 प्रतिशत तक पहुंच गई है. कोरोना की स्थिति ये डराने वाली है. प्रशासन द्वारा लोगों से सचेत रहने के लिए कहा जा रहा है. मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बेवजह बाहर न निकलने की अपील की जा रही है. इसके अलावा आगरा में अब तक 12041 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिनमें से 10788 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और अब तक 183 लोगों की इससे जान जा चुकी है.

14 दिन में 1317 मरीज मिले
आगरा में पिछले 14 दिन में कोरोना के 1317 नये मरीज मिले हैं. इसके अलावा इन 14 दिनों में 6 लोगों की मौत भी कोरोना से हो चुकी है. बात अगर ठीक होने वाले मरीजों की हो तो आगरा में पिछले 14 दिनों में केवल 369 मरीज ही इस संक्रमण से ठीक हुए हैं. इन अकेले 14 दिनों में एक्टिव केस करीब 950 मरीज बढ़े हैं.

14 दिन में कोरोना से छह की मौत
बुधवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 65 साल की सुल्तानपुरा निवासी महिला को निमोनिया होने पर एसएन में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई, अप्रैल में 14 दिन में कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी तक 183 मरीजों की मौत हुई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!