Wednesday , 16 April 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra Panchayat Election 2021 : Bada Gaav elect Sarla Singh as Pradhan unanimasouly #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Panchayat Election 2021 : Bada Gaav elect Sarla Singh as Pradhan unanimasouly #agranews

आगरालीक्स .आगरा में चंबल के किनारे बसे बडा गांव की पंचायत ने सरला सिंह गुर्जर को प्रधान बनाने का निर्णय लिया है, पांच दावेदार पीछे हटे, सोशल मीडिया से एक लडकी ने बदला माहौल।

आगरा में प्रधान और जिला पंचायत के चुनाव के लिए शुरू हुई गांव गांव राजनीति के बीच एक सुखद खबर है। आगरा के जैतपुर में चंबल के किनारे पांच किलोमीटर क्षेत्र में बडा गांव बसा हुआ है। इस गांव से छह लोगों ने प्रधान पद के लिए दावेदारी करते हुए प्रचार शुरू कर दिया था। अभी चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, इससे पहले ही गांव में पंचायत हुई। agrapanchayat2021

सर्वसम्मति से सरला सिंह को चुना प्रधान
गांव में पंचायत हुई, पंचायत में निर्वतान प्रधान प्रहलाद सिंह सहित अन्य ने सरला सिंह गुर्जर को गांव के विकास के लिए प्रधान चुनने का प्रस्ताव रखा। इस पर चर्चा हुई, करीब चार घंटे तक पंचायत चली, इसके बाद सर्वसम्मित से निर्णय लिया गया है कि गांव एक पढी लिखी लडकी सरला सिंह गुर्जर को प्रधान के पद पर चुनता है। इस निर्णय के बाद प्रधान के पद के लिए दावेदार करने वाले पांच अन्य लोगों ने चुनाव न लडने का निर्णय ले लिया।

पीजी कर चुकी सरला सिंह ने सोशल मीडिया से फैलाई पाजिटिविटी
सरला सिंह गुर्जर पीजी कर चुकी हैं, परिवार में छह बहन और भाई हैं। सरला ने उस समय पढाई शुरू की जब गांव में ल​डकियों को पढाई के लिए भेजते थे, सरला सिंह ने पीजी की। पिछले कई साल से गांव में रहकर बेटियों को पढाई के लिए मोटीवेट कर रही हैं। उन्होंने वाटस एप ग्रुप से लोगों को जोडा, उनसे संपर्क में रहने के साथ ही गांव के विकास के लिए पाजिटिविटी फैलाई, इसका असर दिखाई देने लगा है और सरला सिंह गुर्जर को सर्वसम्मति से गांव वालों ने प्रधान चुन लिया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Chief Minister Yogi inaugurated the historic Bhimnagari in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ऐतिहासिक भीमनगरी का मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्घाटन. बोले—बाबा साहब...

बिगलीक्स

Agra News CM Yogi Live : Lucknow like Dr. BR Ambedkar monument will be build in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में भीमनगरी के मंच से बोले सीएम योगी—आगरा में बनेगा बाबा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Schools in Agra are charging tuition fees, annual fees, computer fees, building fund…parents are upset…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की मनमानी…टयूशन फीस, एनुअल फीस, कंप्यूटर फीस, बिल्डिंग फंड...

यूपी न्यूज

Agra News: We will definitely go to Agra, we are not going to be afraid. Akhilesh Yadav said on the threat of Karni Sena…#agranews

आगरालीक्स…आगरा जरूर जाएंगे, हम डरने वाले नहीं. करणी सेना की धमकी पर...

error: Content is protected !!