आगरालीक्स. आगरा में जिला पंचायत के चुनाव में चंबल के गांव की बिटिया को निर्विरोध प्रधान चुनकर मिशाल पेश की, लेकिन आरक्षण सूची संशोधित होने से बिटिया प्रधान नहीं बन पाएगी।
आगरा के जैतपुर के बडा गांव में प्रधान पद के लिए पीजी कर चुकी सरला सिंह गुर्जर को निर्विरोध पंचायत में चुना गया था। यह सुर्खियों में छाया रहा और एक बिटिया के लिए चंबल के गांव में मिशाल पेश की थी। मगर, हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद आरक्षण सूची संशोधित कर दी गई।
एससी महिला के लिए सीट आरक्षित
आरक्षण सूची में संशोधन के बाद बडा गांव की प्रधान पद की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित हो गई है। अब इस सीट से सरला सिंह गुर्जर चुनाव नहीं लड सकती हैं।
एससी महिला को निर्विरोध चुनने की अपील
सरला सिंह गुर्जर ने अपनी पफेसबुक पर पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि बडा गांव की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित हो गई है, इसलिए वे नामांकन नहीं कर सकेंगी। मगर, इस सीट पर एससी महिला भी निर्विरोध चुनी जानी चाहिए, इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें।