आगरालीक्स .(मयंक यादव )..आगरा में शर्मसार करने वाली घटना के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, रेप के प्रयास में पंचायत द्वारा राजीनामा कराने पर युवती ने खुद को गोली मार ली थी।
मंगलवार को अछनेरा क्षेत्र में युवती ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली थी, जांच में सामने आया था कि युवती के साथ पडोसी युवक ने रेप का प्रयास किया था, युवती रेप का प्रयास करने वाले पडोसी को जेल भेजना चाहती थी लेकिन पंचायत में राजीनामा करा दिया गया। इससे दुखी होकर युवती ने सुसाइड कर लिया था, उसके पास से सुसाइड नोट मिला था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी अब्दुल मुनीश को अरेस्ट कर लिया।पुलिस पंचायत में समझौता कराने वालों की भी तलाश कर रही है।
यह था मामला
आगरा में दो दिन पहले युवती को पडोस के युवक ने पकड लिया, उसके साथ रेप करने की कोशिश की, युवती ने शोर मचा दिया, पडोसी युवक वहां से भाग गया। युवती ने पडोसी युवक के खिलापफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, पंचायत में दबंगों ने महिला पर राजीनामा करने का दबाव बनाया गया, युवती ने इन्कार कर दिया लेकिन दबंगों के दबाव के बाद युवती के पति से राजीनामा पर हस्ताक्षर करा लिए।
युवती को नहीं बुलाया, राजीनामा का पता चलने पर लगा सदमा
युवती को पंचायत में नहीं बुलाया गया, युवती को पता चला कि पंचों ने उसके पति से
राजीनामा पर हस्ताक्षर करा लिए हैं, इससे युवती सदमे में चली गई। उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। यही कहे जा रही थी कि पंचों ने ठीक नहीं किया, दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को सजा मिलनी चाहिए।
लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली
मंगलवार शाम को युवती ने अपने पति की लाइसेंसी बंदूक ली, पैर से ट्रिगर दबाया और गले में गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई, मौत की जानकारी होने पर आरोपी भाग खडे हुए।
तीन बच्चों को पाल रही थी युवती
युवती का पति किसान है, उसकी यह दूसरी शादी थी, युवक के पहली पत्नी से एक बच्चा है, दूसरी पत्नी से दो बच्चे, इस तरह युवती तीन बच्चों का लालन पालन कर रही थी।
फाइल फोटो