Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Police arrested 7 members of vehicle thief gang, 4 vehicles recovered…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra Police arrested 7 members of vehicle thief gang, 4 vehicles recovered…#agranews

109

आगरालीक्स…देख लीजिए इनमें से कोई गाड़ी आपकी तो नहीं. आगरा पुलिस ने वाहन चोर गैंग के 7 शातिर अरेस्ट किए हैं. कार से जाते थे कारों को चोरी करने…4 महीने में 80—90 गाड़ियां कर चुके हैं पार

ऐसे पकड़ में आए शातिर वाहन चोर गैंग के सदस्य
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस टीम व क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट के संयुक्त आपरेशन द्वारा अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 7 शातिरों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार गाड़ियां, इंजन, कलपुर्ज सहित कई सामान बरामद किया है. जानकारी के अनुसार थाना हरीपर्वत पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि फिरोजाबाद की तरफ से कुछ वाहन चोरों का गैंग चोरी के माल के साथ आगरा आ रहा है. इस पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी. कुछ देर बाद सर्विस रोड पर वाटर वक्र्स की तरफ से तेजी के साथ एक कार आती हुई दिखी, लेकिन पुलिस को देख कर कुछ दूर रुककर वाहन चालक कार को पीछे मोड़कर भागने लगे. पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए कार का पीछा कर कार में सवार तीन व्यक्तियों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से अर्टिगा कार, विभिन्न वाहनों को खोलने वाली मास्टर चाबी व 5 मोबाइल बरामद किए हैं.

पूछताछ में तीनों ने अपना नाम सोहेब, आदिल व समीर बताया. उन्होंने बताया कि हम लोग इस गाड़ी की मदद से अलग—अलग स्थानों से गाड़ियसों को चोरी कर उसके हिस्से पुर्जे अलग—अलग कर बेचने का काम करते हैं. बदमाशों ने बताया कि हम लोग अलग—अलग जगह से चोरी कर फिरोजाबाद में सारिक उर्फ काली के वर्कशॉप में गाड़ी को काटकर उनके हिससे व पुर्जे व तीन चालू हालत की गाड़ी आज ट्रांसपोर्ट नगर में बेचने लाए थे. इन्होंने बताया कि हमारे कुछ साथी ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हैं. हम उन्हीं के पास जा रहे थे. इस पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक खाली प्लॉट में पेड़ के नीचे खड़े चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इनके पास से तीन गाड़ियां व हिस्से पुर्जों को बरामद कर लिया है.

इस तरह करते थे अपराध
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि गाड़ियों की चोरी 4 मुख्य अभियुक्त शोएब, आदिल, समीन व फैजल के द्वारा की जाती है और गाड़ी बेचने में भोला कबाड़ी, वसीम कबाड़ी, शारिक उर्फ काली, रिंकू आदि लोग शामिल रहते हैं. शोएब व उसके साथी गाड़ियों कोचोरी करने के बाद कबाड़ियों को लगभग 30—40 हजार रुपये में गाड़ी बेच देते हैं और इसके साथी कबाड़ी उनके हिस्से पुर्जे को अलग—अलग करते हुए लगभग 70—80 हजार रुपये बेच देते हैं. पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने चार महीनों में दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी से 80—90 वाहनों की चोरी की जा चुकी है. पुलिस इसकी जानकारी कर रही है.

पकड़े गए बदमाशों के नाम
शोएब
आदिल
समीर
आसिफ
गुलफाम
इरफान
मो. आफाक

फरार आरेापी
फैजल
भोला कबाड़ी
वसीम कबाड़ी
शारिक उर्फ काली
रिंकू

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!