आगरालीक्स ……आगरा में किराए पर कोठी लेकर होम स्टे का बोर्ड लगाकर सेक्स रैकेट चलाने की आशंका पर कार्रवाई। 35 होम स्टे कराए गए बंद, रिच होम स्टे में युवती के साथ गैंग रेप के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।
आगरा के रिच होम स्टे में 11 नवंबर को महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप किया गया। रात में युवती को बुलाने के बाद एक ग्राहक के साथ कमरे में बंद कर दिया गया। शराब पिलाई गई, विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने एक युवती सहित पांच लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।
35 होम स्टे कराए बंद
इसके बाद पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की। कोठी किराए पर लेकर चल रहे होम स्टे की जांच कराई गई। जिन होम स्टे के मानक पूरे नहीं हैं उन्हें बंद करा दिया गया है। 35 होम स्टे बंद कराए गए। होम स्टे के बोर्ड हटवा दिए गए हैं। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के अनुसार, नोटिस दिया गया है। होम स्टे का पंजीकरण और मानक पूरे होने के बाद ही संचालन हो सकेगा।
कोठी और फ्लैट किराए पर लेकर होम स्टे
होम स्टे का सराय एक्ट में पंजीकरण नहीं होता है। ऐसे में ताजगंज क्षेत्र में किराए पर कोठी और फ्लैट लेकर होम स्टे संचालित किए जा रहे हैंं। नगर निगम की पर्ची कटवाकर होम स्टे का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने होम स्टे पर सख्ती कर दी है।
स्पा सेंटर के बाद होम स्टे में सेक्स रैकेट
ताजगंज क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की थी। स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलाते हुए युवक और युवतियों को पकड़ा था। इसके बाद स्पा सेंटर बंद कर दिए गए। इसकी जगह होम स्टे खोल लिए गए हैं और अनैतिक कार्य कराया जा रहा है।