आगरालीक्स.. आगरा के होटलों में शादी समारोह में बच्चा गैंग के साथ बैग चोरी करने वाला गिरोह पकडा, होटल में करने जा रहे थे चोरी, चार लाख कैश जब्त किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
गरा में ताजगंज के होटलों से शादी समारेाह से बैग चोरी हो रहे थे, ये बैग बच्चा गैंग द्वारा चोरी किए जा रहे थे। शुक्रवार रात को ताजगंज क्षेत्र के पाम कोर्ट मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में बैग चोरी करने जा रहे गिरोह को पुलिस ने पकड लिया। पुलिस ने सरगना मप्र के राजगढ़ में गांव कडिय़ा निवासी राजकुमार, विकास और ओला कैब चालक हाथरस के अरौठा गांव निवासी भूपेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह में शामिल बच्चे पुलिस के हाथ से निकल गए। शातिरों से 4.65 लाख रुपये बरामद हुए हैं। टीम में इंस्पेक्टर अनुज कुमार, एसआइ मनोज भाटी, एसआइ अरुण कुमार राणा शामिल रहे।
ओला कैब बुक कर जाते थे चोरी करने
सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि राजगढ़ में एक विशेष जनजाति के हैं। गिरोह 15 साल तक के लड़कों को बैग चोरी करने की ट्रेनिंग देते हैं। पांच लोग एक घटना में शामिल रहते हैं। ओला कैब बुक करकेअच्छे कपड़े पहनकर निकलते थे। शादी समारोह स्थल से पांच सौ मीटर दूर गाड़ी खड़ी करके दो लोग इंतजार करते थे। दो या तीन बच्चे शादी समारोह में अंदर घुस जाते थे। बैग रखकर उनके फोन, फोटो या डांस में व्यस्त होते ही उसे चोरी कर ले जाते थे।