आगरालीक्स…(12 July 2021 Agra News) आगरा पुलिस ने पकड़ी शराब फैक्ट्री. 20 लाख की नकली शराब मिली. पिछले महीने अलीगढ़ में नकली शराब पीने से से हुई थी मौतें
बड़ी कामयाबी लगी हाथ
आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. थाना फतेहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई रते हुए नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से अनुमाति करीब 20 लाख की अवैध नकली शराब व निर्माण करने वाले उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस की ये कामयाबी इसलिए भी बड़ी है क्योंकि अभी पिछले महीने ही अलीगढ़ में नकली शराब पीने से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है.
चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर दी दबिश
बीती रात फतेहाबाद पुलिस अबंतीबाई चौराहे पर चेकिंग कर रही थी. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गुड्डू उर्फ राधामोहन पुत्र हरिबाबू निवासी ग्राम बरीपुरा छोटेलाल की ठार थाना फतेहाबाद अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम भीकनपुर के जंगल में साइकिल ट्रैक के पास एक बाड़े में जहरीली नकली शराब मिलावट करके बना रहा है, यदि जल्दी की जाए तो सभी अरेस्ट किए जा सकते हैं. पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर देखा कि खेतों में बने बाड़े में चहलकदमी हो रही थी और तीक्ष्ण गंध आ रही थी. बाड़े में दो गेट लगे हुए थे जिनसे छुपकर पुलिस टीम द्वारा ंदर देखा गया कि कुल 9 लोग काम कर रहे हैं. जिनमें से कुछ लोग पौव्वों में शराब भर रहे एवं कुछ लेबिल, पैकिंग आदि का काम कर रहे थे.
7 आरोपी अरेस्ट किए
पुलिस ने चारों ओर से घेरते हुए बाड़े में प्रवेश किया. पुलिस को देख दो आरोपी दीवार कूदकर फरार हो गए लेकिन पुलिस ने सात आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने यहां से दो प्लास्टिक के ड्रम, टंकी में भरी 2,600 लीटर तैयार अवैध नकली शराब, एक टिल्लू पंप, एक पैकिंग सीलिंग मशीन लोहा, 3 हजार खाली प्लास्टिक के पब्बे, लगभग 20 किग्रा ढक्कन, नकली क्यू आर कोड, रैपर, बारकोड आदि भारी मात्रा में बरामद किए. बरामद नकली शराब की कीमत करीब 15 लाख व उपकरण की कीमत 5 लाख रुपये हैं.
पकड़े गए बदमाशों के नाम
- रिंकू पुत्र बलवान सिंह निवासी ग्राम आटा थाना समालखां पानीपत हरियाणा
- प्रदीप उर्फ टिंगा पुत्र माखन सिंह ठाकुर निवासी ग्राम व थाना पिढ़ौरा
- संजय निषाद पुत्र हरिबाबू निवासी ग्राम बरीपुरा छोटेलाल की ठार थाना फतेहाबाद
- गुरमीत उर्फ मीत पुत्र रामपाल जाट निवासी मटौर थाना कलायत जनपद कैथल हरियाणा
- दीपक पुत्र धर्मपाल नाई निवासी आश्रम बस्ती भिवानी रोड जींद थाना सदर जनपद जींद
- अमित शर्मा पुत्र सोमदत्त निवासी भटनागर कॉलोनी रोहतक रोड थाना सदर जींद हरियाणा
- साहिल पुत्र करन सिंह नाई निवासी नेहरू कॉलोनी थाना सदर जनपद रोहतक हरियाणा
फरार दो लोगों के नाम
गुड्डू उर्फ राधामोहन पुत्र हरिबाबू निवासी ग्राम बरीपुरा छोटेलाल की ठार थाना फतेहाबाद, आगरा
सोनू पुत्र बनवारी निवासी सौफीपुर छारबाग थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद