आगरालीक्स…(15 June 2021 Agra News) आगरा में पुलिस ने पकड़े 5 शातिर. कोई फेरी वाला बनता था तो कोई अन्य बहानों से कॉलोनियों के लगाता था चक्कर. रात को होती थी मीटिंग और फिर देते थे इस घटना को अंजाम
5 शातिर बदमाश अरेस्ट
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने 5 शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया है. ये पांचों शातिर बदमाश शहर में अलग—अलग जगह के रहने वाले हैं लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए ये लोग एक साथ मीटिंग किया करते थे और फिर बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. थाना सिकंदरा पुलिस ने इस गैंग को सिकंदरा क्षेत्र स्थित खड़वाई नहर के पास से दबोचा है. पुलिस के अनुसार ये लोग कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.
इस तरह करते थे रेकी
पुलिस के अनुसार पांचों बदमाश अलग—अलग तरीके से कॉलोनियों में जाकर बंद घरों की रेकी किया करते थे. इनमें से कोई फेरी वाला बन जाता था तो कोई अन्य किसी बहाने से कॉलोनियों के चक्कर काटता था. इनकी नजर में ऐसा मकान रहता था जो कि बंद हो. जैसे ही इन्हें कोई मकान ऐसा नजर आ जाता था तो रात को ये पांचों इकट्ठा होते थे और फिर उस घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए जाते थे. ये लोग रात को टेंपो लेकर जाते थे. दो लोग घर का ताला तोड़ते थे तो तीन लोग टेंपो में रहते थे. चोरी करने के बाद ये पांचों सामान लादकर ले जाते थे. पुलिस ने इनके पास से कुछ गहने चोरी के बरामद किए हैं.
ये हैं बदमाशों के नाम
अमन निवासी दौरेठा शाहगंज
बाबू निवासी राजपुर चुंगी
शिवांकर निवासी पुरानी मंडी ताजगंज
राहुल निवासी मेहताब बाग एत्माद्दौला
सोनू कंजड़ निवासी नराइच