आगरालीक्स…(23 July 2021 Agra News) आगरा में ढाबे पर चल रही थी शराब बनाने की फैक्ट्री. पुलिस ने 100 पेटी और 30 ड्रम केमिकल के पकड़े. दो अरेस्ट
अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस काफी समय से अभियान चला रही है. आगरा में पुलिस ने अभी तक कई स्थानों से अवैध शराब बनाने वालों, तस्करी करने वालों और अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है. शुक्रवार को भी पुलिस ने फैक्ट्री पकड़ी है जहां कि अवैध शराब बनाई जा रही थी. बड़ी बात ये है कि ये शराब फैक्ट्री एक ढाबा पर चल रही थी. गुरुवार को थाना अछनेरा पुलिस ने गांव महुअर में जयपुर हाइवे पर संचालित एक ढाबा पर छापा मारा. ढाबे का नाम हर्ष ढाबा बताया गया है जो कि सहदेव शर्मा नाम का बताया गया है. पुलिस ने यहां से 100 पेटी व 30 ड्रम केमिकल के बरामद किए हैं. इसके अलावा पुलिस ने मौके से दो लोगों को भी अरेस्ट किया है. मौके पर जिला अपर आबकारी अधिकारी नीरेश पारिया व अन्य आबकारी अधिकारी पहुंच गए हैं. सूचना पर सीओ अछ्नेरा व इंस्पेक्टर अछनेरा एंव चौकी प्रभारी किरावली मौके पहुच गए है. बताया गया है सहदेव शर्मा मौके से फरार हो गया है.
गिरफ्तार रामवीर उर्फ विष्णु ने बताया कि वह कई महीने से इस अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री में कार्य कर रहा था. उसने किरावली,अछ्नेरा व बिचपुरी के सरकारी शराब के ठेकों पर सप्लाई करता था. मुझे प्रति गाड़ी की सप्लाई को लेकर 1 हजार रुपए मिलते है.