आगरालीक्स…. आगरा के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह का तबादला, गौरखपुर के आईजी जे रवींद्र गौड़ को आगरा का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 2005 बैच के आईपीएस हैं जे रवींद्र गौड़।
आगरा पुलिस कमिश्नरी बनने के बाद पहले पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने नवंबर 2022 में ज्वाइन किया था। एक साल से अधिक समय तक आगरा में रहे। आईपीएस डॉ. प्रीतिंदर सिंह को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय से अटैच किया गया है। उनकी जगह आईपीएस जे रवींद्र गौड़ को आगरा का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वे अभी गौरखपुर के आईजी के पद र कार्यरत हैं।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं जे रवींद्र गौड़
आईपीएस जे रवींद्र गौड़ महबूब नगर आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और 2005 बैच के आईपीएस हैं।