Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Police Commissionerate : Four sub inspector & 26 other suspend after BPO report of taking bribe & negligence #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Police Commissionerate : Four sub inspector & 26 other suspend after BPO report of taking bribe & negligence #agra

262

आगरालीक्स …आगरा में पुलिस की छवि खराब करने पर चार सबइंस्पेक्टर सहित 30 पुलिस कर्मी निलंबित, पासपोर्ट सत्यापन के लिए 16 पुलिस कर्मी ने ली रिश्वत। ऐसे खुला मामला, पूरी लिस्ट।


आगरा में पुलिस की छवि को सुधारने, लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने और भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने चुनाव से पहले बीपीओ प्रणाली लागू की। बीपीओ में तैनात पुलिस कर्मी लोगों को फोन कर उनका अनुभव जानते हैं, उनसे पूछते हैं कि पासपोर्ट सत्यापन के लिए पुलिस कर्मी आए थे तो रिश्वत तो नहीं ली। चरित्र प्रमाण पत्र के लिए पैसे तो नहीं लिए गए। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के काम की समीक्षा, अलग अलग मामलों में पुलिस कर्मियों की कराई गई जांच और पुलिस अधिकारियों पर पहुंची शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। डीसीपी सिटी सूरज राय के द्वारा जारी किए गए आदेश में चार सब इंस्पेक्टर, तीन ट्रेनी सब इंस्पेक्टर, 6 मुख्य आरक्षी और 17 सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इसमें से 16 पुलिस कर्मियों पर पासपोर्ट के सत्यापन में रुपये मांगने के आरोप लगे हैं। ( Agra Police Commissionerate : Four sub inspector & 26 other suspend after BPO report of taking bribe & negligence)

पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण पत्र में वसूली करने और लापरवाही में किए निलंबित
थाना सिकंदरा आरक्षी पवन कुमार आरक्षी देश राज, आरक्षी अमित कुमार
थाना कमला नगर प्रशिक्षू दरोगा प्रशांत कुमार, महिला आरक्षी आरती
थाना शाहगंज प्रशिक्षण दरोगा प्रखर, आरक्षी श्याम सुंदर
थाना एत्माउददौला आरक्षी सौरभ
थाना न्यू आगरा मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी सचिन पाल
थाना हरीपर्वत दरोगा जितेंद्र प्रताप सिंह आरक्षी रिंकू, आरक्षी अजीत
थाना जगदीशपुरा आरीक्षा कुलदीप
थाना मंटोला आरीक्षा सागर


10 हजार रुपये लेने का वीडियो वायरल होने पर किया निलंबित
थाना हरीपर्वत के सिपाही विकास कुमार

आटो चालकों से मारपीट में किए गए निलंबित
दरोगा शांतनु अग्रवाल, आरक्षी नकुल कुमार, आरक्षी सुमित कुमार, आरक्षी अभिषेक, मुख्य आरक्षी संजीव कुमार
गुटबाजी और गैंगस्टर में साइबर सेल पर कार्रवाई
आरक्षी धर्मेंद्र शर्मा, मुख्य आरक्षी अविनाश, मुख्य आरक्षी शेर सिंह, मुख्य आरक्षी सनी कुमार, मुख्य आरक्षी कर्मवीर निलंबित
विवेचना में लापरवाही पर निलंबित
न्यू आगरा के दरोगा धर्मेंद्र सिंह, प्रशिक्षू दरोगा अनंत सिंह
बिना निर्देश आदेश बनाने में निलंबित
आरक्षी दीपक चंद्र मौर्य

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!