आगरालीक्स…. आगरा के रिच होम स्टे गेस्ट हाउस में युवती से डेढ़ साल से देह व्यापार कराया जा रहा था, दीपावली पर जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने लगाई चार्जशीट। पांच आरोपी।
आगरा के ताजनगरी फेज टू स्थित रिच होम स्टे में दीपावली वाले दिन महिला कर्मचारी को जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप किया गया। एक राहगीर ने युवती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने ताजगंज थाने में गैंगरेप में मुकदमा दर्ज कर रवि राठौर, रिया, जितेंद्र राठौर, देव किशोर, मनीष कुमार, सोनू और अशोक को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।
डेढ़ साल से कराया जा रहा था देह व्यापार
पुलिस की विवेचना में सामने आया है कि युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था, डेढ़ साल से उसकी इच्छा के विरुदृध देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल, वायरल वीडियो और बयानों के आधार पर चार्जशीट लगाई है। फरार चल रहे अशोक, अंकुश और सोनू की तलाश की जा रही है।