आगरालीक्स ..(Agra News 11th September)..आगरा में 12 वीं का छात्र घर से चला गया, परिजन परेशान, स्मार्ट पुलिसिंग से पता चला कि छात्र इंस्टाग्राम पर युवती को फॉलो कर उससे मिलने झारखंड पहुंच गया है।
आगरा के सिकंदरा के पश्चिमपुरी से 12 वीं का छात्र गुरुवार को घर से चला गया था, परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई। स्मार्ट पुलिसिंग के तहत छात्र के सोशल मीडिया एकाउंट चेक किए गए।

इंस्टाग्राम पर बनाया था नया एकाउंट, युवती को फालो करते पहुंचा झारखंड
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि छात्र ने एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर नया एकाउंट बनाया था, उसका ओटीपी उसके दादा के मोबाइल नंबर पर आया था। उस एकाउंट से छात्र एक युवती को पफॉलो कर रहा था, वह युवती झारखंड की रहने वाली थी। आगरा पुलिस ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया। झारखंड पुलिस से कहा कि युवती के घर आगरा का छात्र पहुंच सकता है, वह युवती से मिलने पहुंचे तो जानकारी दे दें।
शु्क्रवार को छात्र झारखंड में युवती से मिलने के लिए पहुंच गया। छात्र के पहुंचते ही युवती के परिजनों ने झारखंड पुलिस को सूचना दी, झारखंड पुलिस ने आगरा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की सूचना पर छात्र के परिजन उसे लेने के लिए झारखंड रवाना हो गए।