आगरालीक्स …आगरा में क्रिकेट विश्व कप के रोमांच के बीच बुकी अंकुश मंगल और उसके छह साथियों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई। एनसीआर से क्रिकेट की सटटेबाजी करने पर पकड़ा गया था अंकुश मंगल और उसका रैकेट।
आगरा पुलिस ने क्रिकेट के बड़े सटोरिए अंकुश अग्रवाल उर्फ मंगल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कमला नगर पुलिस द्वारा क्रिकेट के मैचों में बड़े स्तर पर बुक खोलकर सट्टा लगवाने वाले रैकेट के सरगना ब्रज धाम, कर्मयोगी कमला नगर की निवासी अंकुश मंगल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की।
सात लोगों पर हुई कार्रवाई
बुकी अंकुश मंगल के साथ रैकेट में शामिल वुरण अग्रवाल जगदीशपुरा, सोनू अग्रवाल , अंकित गर्ग निवासी महंत कॉलोनी जगनेर, रिंकू सिंघल और अरुण शर्मा निवासी फतेहपुर सीकरी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
जून 2022 को पुलिस ने अरेस्ट किया था अंकुश मंगल
मूल रूप से जगनेर का रहने वाला बुकी अंकुश मंगल 2007 में आगरा आ गया था। आगरा में क्रिकेट सट्टे की बुक चलाने लगा। पुलिस की सख्ती और पत्नी का इलाज कराने के लिए दिल्ली चला गया था। वहां एक फ्लैट लेकर क्रिकेट की बुक चला रहा था। इसके लिए उसने वेबसाइट परचेज की थी। अंकुश मंगल के गैंग के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।