Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Police invoice 1695 people for not wearing masks#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Police invoice 1695 people for not wearing masks#agranews

151

आगरालीक्स…आगरा में बाजारबंदी 17 मई तक हुई लेकिन बेवजह आवाजाही और बिना मास्क के घूमने वालों की भी कमी नहीं. रविवार को पुलिस ने काटे बड़ी संख्या में चालान

17 मई तक है पाबंदी
आगरा में शासन के आदेश के बाद कोरोना कफ्र्यू 17 मई तक कर दिया गया है. इसमें जरूरी सामानों की दुकानें, जैसे किराना, मेडिकल, डेयरी, सब्जी मंडी को खोलने की ही परमीशन है. आगरा के व्यापारियों और प्रशासन की बैठक के बाद खाद्यान्न से संबंधित बाजार भी खोले गए हैं जिनकी टाइमिंग अलग—अलग निर्धारित की गई है. लेकिन इसके बावजूद आगरा में बेवजह आवाजाही और बिना मास्क के घूमने वालों की संख्या कम नहीं है.

1695 लोगों का काटा गया चालान
आगरा में बिना मास्क और नियमों का पालन न करने वालों का अंदाजा इसी बाज से लगाया जा सकता है कि रविवार को आगरा पुलिस ने 1695 लोगों के चालान काटे हैं जो कि बिना मास्क के ही बाहर निकले थे. पुलिस ने इन लोगों से एक—एक हजार रुपये का चालान वसूला है. इतना ही नहीं इसके अलावा बेवजह जाने वाले भी खूब बाजार में देखे जा रहे हैं.

पाबंदी के कारण कम हुए संक्रमित
आगरा में एक मई से बाजारबंदी है. इसको कोरोना कफ्र्यू कहा गया है. शहर के लगभग सभी बाजार बंद हैं. सिर्फ जरूरी दुकानें ही खोली जा रही हैं. इसके कारण बाजार में लोगों की भीड़ नहीं जुट पा रही है. इसका असर ये देखा गया है कि पिछले 1 मई से 8 मई तक 5 हजार से लोग कोरोना संक्रमण के कारण ठीक हुए हैं जबकि नये मरीज केवल 28 सौ से कुछ अधिक मिले हैं.

जमकर हो रही चेकिंग
आगरा पुलिस द्वारा शहर और देहात में जमकर चेकिंग की जा रही है. बेवजह आने जाने वालों को रोका जा रहा है. सबसे अधिक सख्ती मास्क न पहनने वालों पर बरती जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

error: Content is protected !!