आगरालीक्स …आगरा में 100 करोड की तेल चोरी में गिरफ्तार तेल माफिया मनोज गोयल पर रासुका लगाने की तैयारी चल रही है। मीडिया से डीआईजी महेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर अरबों रुपये का चूना लगाने के आरोपी मनोज गोयल पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। आगरा और मथुरा के सभी थानों से रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके साथ ही एडीए से भी जानकारी मांगी गई है। मनोज की सम्पत्ति से सम्बंधित भी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
26 मार्च रविवार को मथुरा में भरतपुर रोड से पकडे गए तेल कारोबारी मनोज गोयल से पूछताछ में कई बडे खुलासे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनोज गोयल के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल में पुलिस वालों के भी नंबर हैं, मथुरा से चोरी का तेल रात में टैंकरों से निकाला जाता था। दरोगा और पुलिस कर्मियों की मनोज से बात होती थी।
डायरी से खुल रहा राज
तेल कारोबारी मनोज गोयल के आगरा स्थित पेट्रोल पंपों से जब्त किए गए रिकार्ड में एक डायरी में कई नाम लिखे हुए मिले हैं। पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। मनोज ने सभी का हिस्सा तय कर रखा था। एक दरोगा को उसने गाड़ी भी मुहैया करा रखी थी। ये पुलिस वाले मनोज के इशारों पर नाचते थे। उसके काम में बाधा पहुंचाने वालों को उसके कहने परेशान करते थे।
इनमें मारुति स्टेट स्थित एक पेट्रोल पंप पर पुलिस वाले मनोज से मिलकर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।
यह है मामला
18 फरवरी को मथुरा रिफाइनरी की पाइपलाइन डिवीजन की पेट्रोलिंग यूनिट ने तेल चोरी होने का खुलासा किया था। मामले में आरोपी रामहरि प्रधान, भंकरपुर बसैला के रवि चौधरी, आगरा के तरविंदर सिंह सरदार और परसौतीगढ़ी के कुलदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगरा निवासी मनोज गोयल सहित 13 आरोपी फरार हैं। थाना हरीपर्वत आगरा की नेहरू नगर पुलिस चौकी के सामने ही मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल की आलीशान कोठी है। उसकी कुर्की का नोटिस चस्पा होने के बाद 26 मार्च को मनोज गोयल को अरेस्ट कर लिया था।
Leave a comment