आगरालीक्स ..आगरा में बेखौफ होकर घूम रहे वांटेड और वारंटियों को पकडने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने अभियान चलाया, 5 घंटे में 195 अरेस्ट किए गए हैं। इनका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में रविवार को एक साथ सभी थानों में वारंटी और बांछितों को पकडने के लिए अभियान चलाया गया। एक के बाद एक पुलिस ने वारंटी और बोछितों को अरेस्ट किया। कोई घर पर मिला तो किसी को दुकान से पुलिस ने उठा लिया। इससे खलबली मच गई, जिन्हें पकडा गया उनके परिजन भी परेशान हो गए। पुलिस ने अरेस्ट किए बांछित और वांरटियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया।
195 वांरटी और बांछित किए अरेस्ट
आगरा के सभी थानों में एक साथ पांच घंटे चले अभियान में 195 वारंटी और बांछितों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इतनी बडी संख्या में पकडे गए वारंटी और बांछितों को एक जगह पर एकत्रित किया गया, यहां से जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए भेजा गया।
मेडिकल में हंगामा
जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए एक साथ 195 वारंटी और बांछित पहुंच गए। इससे मेडिकल में समस्या आने लगी, पुलिस और डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया, ज्यादा संख्या में मेडिकल होने के चलते अतिरिक्त डॉक्टर और फार्मेसिस्ट की डयूटी लगाई गई है।
फाइल फोटो