आगरालीक्स …आगरा के होटल में पुलिस का छापा, आनलाइन सट्टेबाजी करते हुए पांच दबोचे। मोबाइल, टेबलेट जब्त।
आगरा में ताजगंज क्षेत्र के होटल रुद्र विलास में पुलिस ने छापा मारा। इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि होटल के कमरे से पांच लोगों को आनलाइन सट्टेबाजी और जुआ खेलते हुए पकड़ा है। इसमें होटल का रिसेप्शनिस्ट सौरभ यादव भी शामिल था। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया है। होटल संचालक सचिन शर्मा फरार हो गया।
पुलिस ने इन्हें पकड़ा
पुलिस ने होटल में छापे के बाद वायु विहार निवासी अतुल भाटिया, अरुण सिंह, अभिजीत, अनिल कुमार और होटल के रिसेप्शनिस्ट सौरभ यादव को पकड़ा है। इनके पास से एक कार, 6800 रुपये के साथ ही आठ मोबाइल, एक टेबलेट, सात ताश की गड्डी जब्त की हैं।