आगरालीक्स …Agra News: आगरा के नंद प्लाजा में कैफे और मिनी प्लेक्स में छापे में अंधेरे कैबिन से 22 युवक युवतियों के पकड़े जाने के बाद चार संचालक को भेजा जेल, सील होगा नंद प्लाजा। पुलिस छापे में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं, संचालकों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई।
आगरा के सदर स्थित नंद प्लाजा में संचालित कैफे और मिनी मूवी स्टेशनों पर पुलिस की टीमों ने बुधवार को छापा मारा था। पुलिस ने कैबिन में बैठे 22 युवक युवतियों सहित 25 को पकड़ा था। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने सदर थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें भूपेंद्र कुमार दिवाकर, अनुज शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, रविंद्र व शोएब को नामजद किया है। मुकदमे में कहा गया है कि द रैंप मिनी कैफे, मैक्स सिनेमॉज, बरिस्ता कैफे, कैव मिनी प्लेक्स, द रैपिड कैफे, रैपिड मूवी स्टेशन में छापा मारा।
कैबिनों में मिले इस्तेमाल किए हुए कंडोम
पुलिस ने मुकदमे में कहा है कि छापे के दौरान कैफे और मूवी प्लेक्स में 11 प्रेमी जोड़े मिले। तलाशी के दौरान केबिनों में प्रयोग किए हुए कंडोम मिले हैं। आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि कैबिनों का इस्तेमाल गलत काम के लिए किया जाता था। युवक युवतियों को घंटों के हिसाब से कैबिन दिए जाते थे, इनमें मामूली रोशनी होती थी, युवक युवतियां कैबिन के दरवाजे बंद कर लिया करते थे और आन डिमांड खाना वेटर दे जाते थे।
चार को भेजा जेल, युवक युवतियों को परिजनों के किया सुपुर्द
छापे के दौरान पुलिस टेंपो ट्रेवलर से युवक युवतियों के साथ ही संचालकों को थाना सदर लेकर पहुंची थी। युवक और युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, कैफे और मिनी प्लेक्स संचालक भूपेंद्र कुमार दिवाकर, अनुज शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, व शोएब को अरेस्ट कर लिया था इन्हें जेल भेज दिया गया है।
आठ साल पहले बने से केबिन, सील होगा नंद प्लाजा
नंद प्लाजा में आठ साल पहले 2018 में सबसे पहले बरिस्ता कैफे खुला था। इसके बाद नंद प्लाजा में कई और कैफे खुलते गए। कैफे के रिसेप्शन पर युवतियों को रखा जाता था जिससे वहां आने वाले युवक युवती घबराएं नहींं। एडवांस में एक घंटे के 500 रुपये जमा कराए जाते थे और वेलकम ड्रिंक में सैंडविच और कोल्डड्रिंक दी जाती थी। पुलिस इस मामले में नंद प्लाजा को सील करने की तैयारी में है।