आगरालीक्स….आगरा के दो कैफे में पुलिस का छापा, हुक्का और चिलम गुड़गुड़ाते युवाओं के साथ ही कर्मचारियों सहित 19 अरेस्ट। ( Agra Police raid in two cafe, 19 arrested, Hukka, Chilam seize)
एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद का मीडिया से कहना है कि फतेहाबाद रोड के कैफे में अवैध तरीके से हुक्का पिलाने की शिकायत मिली थी, इसके बाद छापा मारा गया। ताजगंज क्षेत्र के टटोस कैफे में छापा मारा, पुलिस के छापे से खलबली मच गई। कैफे में युवाओं को हुक्का पिलाया जा रहा था, पुलिस ने हुक्ता पीते हुए युवाओं के साथ ही कर्मचारियों सहित 12 लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने सात हुक्के, एक पॉट हुक्का और चार हुक्का पाइप जब्त किए हैं।
ओपन हाउस कैफे में मारा छापा
इसके बाद पुलिस ने ओपन हाउस कैफे में छापा मारा। कैफे में हुक्का और चिलम पिलाई जा रही थी, पुलिस ने सात लोगों को पकड़ लिया, इसमें हुक्का पीने आने युवकों के साथ ही कर्मचारी भी थे। कैफे का संचालक मौके से फरार हो गया। यहां से पुलिस ने हुक्का और चिलम जब्त किए हैं।