आगरालीक्स.. आगरा के हाई सिक्योरटी जोन शिल्पग्राम के होटल शुभ रिसोर्ट में वाटस एप पर विदेशी युवतियों की फोटो दिखाने के बाद ग्राहकों को बुलाया जाता था, पुलिस ने एजेंट भीमा, विदेशी युवती सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है, होटल सपा नेता का है।
आगरा के हाई सिक्योरिटी जोन शिल्पग्राम स्थित होटल शुभ रिसोर्ट में गुरुवार को सीओ सदर राजीव कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। पुलिस ने होटल से उज्बेकिस्तान की दो युवतियों सहित छह लोगों को पकडा है, इसमें विदेशी युवतियों को सप्लाई करने वाला एजेंट भीमा भी है। शुभ रिसोर्ट सपा नेता राकेश अग्रवाल का है, हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल का कहना है कि राकेश अग्रवाल के पास कोई पद नहीं है और वह पार्टी में भी सक्रिय नहंी है।
15 दिन के लिए बुलाई जाती थी युवती, वाटस एप पर भेजे जाते थे फोटो
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का मीडिया से कहना है कि प्रारंभिक जांच में होटल में देह व्यापार का पता चला है। एजेंट भीमा विदेशी युवतियों को 15 दिन के लिए आगरा लेकर आता था। युवतियों पर पहचान पत्र भी मिले हैं। इन युवतियों के फोटो ग्राहकों को वाटस एप पर दिखाए जाते थे। इसके बाद रेट तय किए जाते थे। ग्राहक को युवती पसंद आने के बाद उसके पास भेज दिया जाता था, यह हाई प्रोफाइल रैकट बताया जा रहा है।
होटलों में चल रहा गलत धंधा
आगरा के होटलों में गलत धंधा चल रहा है, इससे पहले भी पुलिस छापे मार चुकी है। होटलों में युवतियों को बुलाया देह व्यापार कराया जा रहा है।