आगरालीक्स..(Agra News 26th September). आगरा में नर्स के घर में लूट करने के लिए घुसे बदमाशों का पुलिस ने स्कैच किया जारी, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। नंबर-9454402740″ पर सूचना दे सकते हैं।
ये है मामला
थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कॉलोनी में शनिवार रात को बदमाशों ने एक नर्स के घर पर धावा बोल दिया. नर्स उस समय अस्पताल में थी और घर में उसकी मां, बेटा और चाची थे. बदमाशों ने घर में घुसकर नर्स की वृद्ध मां को पकड़ लिया और टेप से मुंह व हाथ—पैर बांधकर चिपका दिया. इसके बाद उन्होंने बेटे व चाची की तरफ देखा लेकिन बदमाशों को देखते ही दोनों एक कमरे में घुस गए और अंदर से कुंडी लगा ली. इसे देखकर बदमाश भी थोड़ा घबरा गए. अंदर कमरे में जाते ही बेटा व चाची ने नर्स और पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दे दी. इधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही पकड़े जाने के डर से बदमाश घर से भाग गए. सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार भी नर्स के घर देर रात पहुंच गए. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों से ली. . बदमाशों की तलाश को सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक कराई जा रही है.