आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तीन थानों के प्रभारी बदले. ताजगंज थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही को प्रमोशन, बने एसीपी सैंया..हरीपर्वत और खंदौली और ताजगंज में अब ये बने थाना प्रभारी
आगरा पुलिस कमिश्नेट में बुधवार रात को तीन थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें ताजगंज थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही का प्रमोशन किया गया है. उन्हें एसीपी सैंया का चार्ज दिया गया है. इसके अलावा हरीपर्वत थाना प्रभारी नीरज शर्मा को ताजगंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. जारी की गई तबादला सूची के अनुसारजसवीर सिंह सिरोही को ताजगंज थाना प्रभारी से पदोन्नत कर एसीपी सैंया बनाया गया है.
हरीपर्वत थाना प्रभारी नीरज शर्मा को ताजगंज थाना प्रभारी बनाया गया है.
खंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह को हरीपर्वत भेजा गया है
परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव को खंदौली थाने का चार्ज किदया गया है.