आगरालीक्स.(Agra News 12th May).. आगरा में सोशल मीडिया की ताकत देखिए, 5 साल की बच्ची घर से दूर निकल आई, पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद ली और कुछ ही देर में बच्ची के परिजन मिल गए।
आगरा में बुधवार शाम छह बजे पुलिस को पोइया घाट पर पांच साल की बच्ची मिली, वह अपने घर का पता नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने बच्ची के फोटो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म वाटस एप और फेसबुक पर डाल दिए।
कुछ ही देर में मिल गए बच्ची के परिजन
सोशल मीडिया की मदद लेने के कुछ देर बाद ही बच्ची के परिजन मिल गए। बच्ची का नाम पूजा पुत्री भगवान सिंह निवासी बाबूगढ़ सकराय थाना वृंदावन मथुरा है, जो अपनी ननिहाल में नानी श्रीमती सुनीता पत्नी हरि भान सिंह निवासी पोइया के पास आई हुई थी,बच्ची शाम को घर से निकलकर काफी दूर हाथरस रोड पोइया चौराहे तक आ गई ।
परिजनों का ढूंढ ढूंढ कर बुरा हाल था ,पोइया गांव के नजदीक यमुना नदी स्थित है यह लोग गांव में ही खोजते रहे ,खोई हुई बच्ची को पाकर परिजन खुश हैं