आगरालीक्स…. दुनिया की आबादी आठ अरब, अगले साल चीन से ज्यादा होगी भारत की आबादी, आगरा है यूपी का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर, आनें अब आबादी।
15 नवंबर 2022 को दुनिया की आबादी आठ अरब हो गई, औसत उम्र यानी जीने की उम्र भी बढ़ी है। औसत उम्र 71.8 वर्ष हो गई है, इसमें भी महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से अधिक है। महिलाओं की औसत उम्र 73.4 और पुरुषों की औसत उम्र 68.4 है। 12 साल में दुनिया की जनसंख्या आठ अरब हुई है।

चीन से ज्यादा हो जाएगी भारत की आबादी
रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन है लेकिन 2023 तक सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत हो जाएगा।
आगरा शहर की आबादी 1871 में 1.42 लाख से बढ़कर 23 लाख पहुंची
आगरा की आबादी 1871 में 1.42 लाख थी, यह बढ़कर 2022 में 23 लाख तक पहुंच गई है। पिछले कुछ सालों से आगरा शहर की आबाजी दो से तीन प्रतिशत के बीच बढ़ रही है। जबकि एक समय ऐसा भी आया था आगरा की आबादी बढ़ी नहीं कम हुई थी।
1921 से 1931 के बीच आगरा की जनसंख्या हुई कम
रिकॉर्ड के अनुसार, 1921 में आगरा की जनसंख्या 1.85 लाख थी, यह 10 साल बाद 1931 में कम हो गई और 1.25 लाख रह गई। यह वह समय था आगरा की आबादी 32 प्रतिशत कम हुई थी।
आगरा जिले की आबादी
2022 में आगरा जिले की अनुमानित आबादी 52 लाख
2011 की जनगणना के अनुसार, 44 लाख
2001 की जनगणना के अनुसार, 36 लाख