आगरालीक्स.. आगरा का 11 सितंबर का प्रेस रिव्यू, आगरा में टोरंट पावर की कराई जाए उच्चस्तरीय जांच, विवि की अंतिम वर्ष की परीक्षा आज से।
आगरा में 11 सितंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें। भारत ने चीनी सेना के कब्जे से छीनीं फिंगर 4 के पास की सामरिक चोटियां, पूर्वी लदृदाख में दुश्मनों पर रखी जा रही नजर, मास्को में चीनी विदेश मंत्री से मिले भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर, राफेल बना 17 स्क्वाड्रन गोल्डन ऐरोज का औपचारिक हिस्सा, राफेल भारत की संप्रभुता पर उठी निगाहों को सख्त संदेश, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चेताया। भारत जापान के सशस्त्र बलों के बीच आदान प्रदान पर लगी मुहर, कल्पना चावला के नाम पर रखा अंतरिक्ष यान का नाम, पुलिस ने नियम विरुदृध दे दिया प्रमोशन, 896 की पदोन्नति निरस्त। कोरोना के केस 45 लाख से अधिक, निजी लैब में अब कोरोना की जांच 1600 रुपये में। यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर। परेश रावल बने नेशनल स्कूल आफ ड्रॉमा के अध्यक्ष। निलंबित आईपीएस अधिकारियों की सतर्कता जांच, महोबा के पूर्व एसपी पर मुकदमा, अभिषेक दीक्षित और मणिलाल पाटीदार की संपत्ति की भी जांच। कर्ज ना चुका पाने वाले खाते 28 तक नहीं होंगे एनपीए, ब्याज पर ब्याज दो सप्ताह में निर्णय ले सरकार। अयोध्या में आज होगा पिलर के लिए टेस्ट।
अमर उजाला देश का छठवां सबसे प्रदूषित शहर रहा आगरा, पिछले साल से ढाई गुना अधिक प्रदूषण , प्रदेश में प्रदूषण के मामले में पहले नंबर पर आगरा।
टोरेंट पावर की कराई जाए उच्च स्तरीय जांच, पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक वाणिज्य की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में की सिफारिश। पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन की ओर से गठित कमेटी ने आगरा में बिजली व्यवस्था संभाल रही टोरेंट पावर और नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की है, इन दोनों जिलों में निजी कंपनियों को लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा की गई थी शिकायत।
डॉ योगिता गौतम हत्याकांड की दिल्ली में सुनवाई चाहते हैं पिता अंबेश गौतम ने आइजी से मिलकर दिया प्रार्थना पत्र।
दैनिक जागरण एसएन के तीन जूनियर डॉक्टर सहित 98 कोरोना के नए केस
विवि की स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा आज से 366 केंद्रों पर, तीन पालियों में होगी परीक्षा
भूसे में मिला लापता आठ साल के बालक का शव, हंगामा।
हिंदुस्तान कोरोना के केस बढने पर बढाए जा रहे कोविड के नए अस्पताल
आंवलखेडा में आक्सीजन का नया प्लांट हो सकता है शुरू
दवाएं भरपूर, लेकिन वसूल रहे ज्यादा दाम
आगरा की खबरों से 24 घंटे अपडेट रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/
इंटरनेट से लिया गया टोरेंट पावर का फोटो