आगरालीक्स … आगरा में सीएम योगी ने ज्यादा बिल वसूल रहे अस्पतालों के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने के डीएम को दिए आदेश। एसएन के कार्यवाहक प्राचार्य को नोटिस.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
कोविशील्ड की दूसरी डोज अब 12 से 16 सप्ताह में और संक्रमितों को ठीक होने के छह महीने बाद टीका। कोवाक्सिन की दूसरी डोज 28 दिन बाद ले सकेंगे। 2 से 18 साल के बच्चों पर होगा कोवाक्सिन का ट्रायल, गर्भवती महिला लगवा सकेंगी वैक्सीन, केंद्र ने कोविड पर बनी समिति की सिफारिशें मंजूर की। इसी साल मिल जाएंगे सात तरह के टीके और 216 करोड खुराक। सुप्रीम कोर्ट ने कहा प्रवासी श्रमिकों के भोजना और जाने का करें इंतजाम। मध्य प्रदेश में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को हर महीने 5000 और फ्री शिक्षा देगी सरकार। दिल्ली में अब आक्सीजन ज्यादा, दूसरे राज्यों को देंगे। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर को, गंगा में शव मिलने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस। नेपाल में दोबारा पीएम बने केपी शर्मा ओली, विपक्षी दल सरकार गठन करने में रहे विफल।
ब्रज में सीएम योगी ने कहा, हर जिले में महिला और बच्चों के लिए अलग अलग अस्पताल।

अमर उजाला
1-सीएम योगी का आगरा दौरा, दो घंटे रहा एमजी रोड जाम, मरीज भी फंसे। अजीत नगर गेट से लेकर हरीपर्वत चौराहे तक लगा जाम
2-एसएन के कार्यवाह प्राचार्य को हटाएं, समीक्षा बैठक में न पहुंचने पर योगी हुए सख्त।
3-ज्यादा बिल वसूल रहे अस्पतालों के खिलाफ महामारी एक्ट में दर्ज कराएं मुकदमा, मुख्यमंत्री ने डीएम को दिए आदेश।
4-खोदाई में तोडी सीता नगर की पाइप लाइन।
5-मास्क न पहनने पर आगरा रेंज में पुलिस ने 2 55 लाख लोगों के किए चालान

दैनिक जागरण
1-कोरोना से दो की मौत, 177 नए केस
2-सीएम योगी का आगरा दौरा आंशिक कर्फ्यू में होगी सख्ती, कालाबाजारी पर लगेगा रासुका
3-टेस्ट में तेजी, सभी को मिलेगा इलाज
4-अक्षय त्रतीया आज, भगवान विष्णु व लक्ष्मी का होगा पूजन
5-ईद आज, मस्जिदों और घर में होगी नमाज

हिंदुस्तान
1-आगरा को आाक्सीजन दे गए सीएम योगी
2-आगरा में हो रोज आठ हजार कोरोना की जांच
3-जनप्रतिनिधियों ने निजी अस्पतालों पर अंकुल लगाने की उठाई मांग

4-वैक्सीन लगने में आ रही समस्या, साइबर कैफे भेजकर कराया जा रहा रजिस्ट्रेशन
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/