
(फोटोजर्नलिस्ट अविनाश जैसवाल की फेसबुक पोस्ट से लिया गया फोटो)
बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक शहर में बारिश हुई, इस दौरान आगरा में 74.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में जम्मू, कटरा, में 5 सेमी, श्रीनगर, भद्रवाह, दिल्ली में चार सेमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह आगरा में जुलाई महीने में बारिश 535.6 मिमी हो चुकी है, जबकि जुलाई में औसत 201 मिमी होती है।
तापमान में एक डिग्री का अंतर
बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन में पारा चार डिग्री गिरकर 29.8 डिग्री पर आ गया तो वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढकर 28.7 डिग्री पर आ गया। यह पहला मौका है, जब दिन और रात का पारा 28-29 डिग्री के बीच ही बना रहा, जबकि गर्मियों में यह अंतर 20 डिग्री के करीब रहता है।
1966 जैसे बन रहे हालात
इस बार 1966 जैसे हालात बन रहे हैं, तब आगरा में भारी बारिश हुई थी, बाढ आ गई थी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जुलाई के अंत तक 600 एमएम बारिश हो सकती है, जबकि पूरे साल में आगरा में पिछले साल 450 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
आगरा सहित देश में होगी झमाझम बारिश
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून मानसून ने दस्तक दे दी। यहां एक जून को मानसून पहुंचता है, पर इस बार नौ जून को पहुंचने का अनुमान लगाया था। अगले दो दिन में मानसून कर्नाटक और चार दिन में महाराष्ट्र तक पहुंचने की उम्मीद है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक 15 जुलाई तक देश के सभी हिस्सों में मानसून की बारिश होने लगेगी।
Leave a comment