Agra six lane: Khandari flyover open for vehicle soon
आगरालीक्स …आगरा में सिक्स लेन के लिए खंदारी पर बन रहे फ्लाईओवर पर वाहन दौडे, एक तरफ की सड़क बन चुकी है, इस पर दोपहर तक वाहन निकले, इसके बाद इसे बंद कर दिया गया। फ्लाईओवर की दूसरी तरफ की सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद ही फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोला जाएगा।
आगरा में सिक्स लेन के लिए खंदारी, सुल्तानगंज की पुलिया और वाटर वक्र्स पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इससे शहर में जाम लगा रहता है, सिक्स लेन के कार्य को तेज गति से करने के लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे में सबसे पहले खंदारी फ्लाईओवर का काम पूरा किया जा रहा है। यहां एक तरफ की सडक बन चुकी है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को फ्लाईओवर पर भगवान टॉकीज की तरफ से आने वाले वाहन गुजरे, लेकिन कुछ देर बाद ही फ्लाईओवर पर बैरियर लगा दिए गए। जिससे वाहन न निकल सकें।
इंटरनेट फोटो