Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: Son in law arrest for killing a woman# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra: Son in law arrest for killing a woman# agranews

237

आगरालीक्स….आगरा में महिला की हत्या. पुलिस ने दामाद किया गिरफ्तार. एक साल पहले किया था महिला की बेटी से प्रेम विवाह. पढ़ें पूरी खबर

थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम का मामला
आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत शास्त्रीपुरम में कांशीराम योजना में रहने वाली महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतक महिला के दामाद को अरेस्ट किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. बता दें कि बुधवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर दी गई है और उसका शव बेड पर पड़ा हुआ है. इस पर एसपी सिटी सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. महिला का नाम रेखा अग्रवाल पत्नी राजकुमार अग्रवाल बताया गया. महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और परिजनों ने इसका शक मृतका की छोटी बेटी के पति विनय पर जताया.

छोटी बेटी ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार रेखा अग्रवाल की तीन बेटियां हैं और तीनों की शादी हो चुकी है. सबसे छोटी बेटी आभा ने एक साल पहले विनय उर्फ विक्की से प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के बाद पति की हरकतों से आजिज आकर आभा शास्त्रीपुरम आकर अपनी मां के पास आकर रहने लगी. इधर विक्की को लगता था कि उसकी पत्नी को उसकी मां भड़काती है जिससे वह उसके पास नहीं आ रही है. इस पर विक्की कई बार घर आकर बवाल भी कर चुका था. पति द्वारा आए दिन हंगामा करने पर आभा दो दिन पहले अपनी मां के पास से दयालबाग रहने वाली अपनी बहन के घर आ गई. रेखा अग्रवाल घर पर अकेली रह रही थीं.

बड़ी बेटी घर आई तो पता चली घटना
बुधवार को शास्त्रीपुरम में रहने वाली रेखा अग्रवाल की एक और बेटी जब उनके पास पहुंची तो काफी दरवाजा बंद था. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो इस पर उसने धक्का मारकर दवाजा खोला. अंदर का दृश्य देखकर वह चौंक गई. अंदर बेड पर रेखा अग्रवाल का शव पड़ा हुआ था. बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आरोपी दामाद को थोड़ी देर बाद ही हिरासत में ले लिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!