आगरालीक्स…आगरा में टार्गेटेड सैंपलिंग. 16 मार्च को स्कूलों, 18 को ठेल ढकेल, 19 को मिठाई की दुकानों, 20 को आटो चालक के लिए जाएंगे सैंपल. रेलवे स्टेशन, शराब की दुकानों, रेस्टोरेंट, मॉल में भी लिए जाएंगे सैंपल…पढ़िए कब और कहां होगी जांच.
स्वास्थ्य विभाग ने गठित की टीमें
कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। संक्रमण की रोकथाम और कोरोना की चेन को ब्रेक करने के लिए शनिवार से टार्गेटेड सैंपलिंग शुरू कर दी गई। सीएमओ डा आरसी पांडे ने बताया कि कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए टार्गेटेड सैंपलिंग शुरू की गई है। पहले दिन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की कोरोना की जांच की गई। टार्गेटेड सैंपलिंग में एंटीजन और आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच कराई जा रही है। कोरोना संक्रमित मिलने पर संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी। यह अभियान 27 मार्च तक चलेगा। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं।
टार्गेटेड सैंपलिंग का शिड्यूल
14 मार्च -सब्जी और फल विक्रेता
15 मार्च- स्कूल और कालेज के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र
16 मार्च -स्कूल और कालेज के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र
17 मार्च -बाहर से आने वाले लोग, ऐसे लोग जो महीने में दो से तीन बार बाहर जाते हैं
18 मार्च – खाने की ठेल-ढकेल लगवाने वाले, पान की दुकान
19 मार्च- मिठाई की दुकान, डेयरी
20 मार्च -आटो और रिक्शा चालक
21 मार्च -रोडवेज और निजी बस
22 मार्च- रंग, पिचकारी विक्रेता
23 मार्च – रेस्टोरेंट
24 मार्च – माल, मार्केट, कपड़ा मार्केट,
25 मार्च – होली से संबंधित सामान के विक्रेता
26 मार्च – बाहर से आने वाले लोग
27 मार्च – शराब, ठंडाई की दुकानें
रेलवे स्टेशनों पर महाराष्ट्र से आने वालों की हुई जांच
टार्गेटेड सैंपलिंग को लेकर सोमवार को आगरा के रेलवे स्टेशनों पर कोविड 19 की जांच की गई. यहां पर बाहर से आने वाले और खासकर महाराष्ट्र से आने वालों के टेस्ट लिए गए.
- Agra
- agra bulletin
- agra bulletin news
- Agra latest news
- Agra Live news
- AGra new
- Agra news
- Agra news in hindi
- agra online news
- Agra update news
- Agra: Targeted Corona testing start in the city....read full news#agranews
- hindi agra news
- Hindi news agra
- latest agra news
- latest news agra
- live news agra
- news agra
- online news agra