आगरालीक्स… आगरा का तापमान 44 डिग्री पार कर चुका है, लू के थपेडे चल रहे हैं, अब फेनी तूफान के लिए अलर्ट किया गया है। इससे 40 किलोमीटर की स्पीड से आंधी और बारिश हो सकती है।
आगरा में तापमान 44 डिग्री को पार कर चुका है, बुधवार को सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री को पार कर चुका है, गर्मी में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, हलक सूखने वाली गर्मी पड रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है, सुबह से ही तेज गर्मी में बच्चे स्कूल जा रहे हैं।
कल से छाएंगे बादल और 3 को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फेनी तूफान से दो मई को बादल छाएंगे और तीन मई को बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।
फेनी तूफान से आगरा में आएगी आंधी, हो सकती है बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार बढ़ते तापमान पर फेनी चक्रवात ब्रेक लगाएगा। दो और तीन मई को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिससे आर्दता 80-90 फीसद तक पहुंचने की संभावना है। नमी बढ़ने से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं, मध्यम बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने किसानों और भंडार गृहों को सलाह दी है कि नमी व तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान को बचाने के लिए कटी फसल, खुले में अनाज एवं खेतों में तैयार खड़ी फसल को काटकर सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था कर लें।
आईएमडी
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/04/19) 44.2
Departure from Normal(oC) –
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/04/19) 23.9
7 Day’s Forecast
Date Min Temp Max Temp Weather
30-Apr 24.0 43.0 Clear sky
01-May 24.0 42.0 Clear sky
02-May 24.0 41.0 Mainly clear sky becoming partly cloudy towards afternoon or evening
03-May 23.0 39.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
04-May 22.0 37.0 Mainly Clear sky
05-May 23.0 38.0 Sunny Day
06-May 23.0 39.0 Sunny Day